आगरा। खेल मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार खेल विभाग, भारत सरकार किसी भी खेल से संबंधित संस्थानों को पाठ्यक्रम/डिग्री/डिप्लोमा का प्रमाण पत्र आदि के लिए मान्यता प्रदान नहीं करता है और खेल विभाग द्वारा संस्थानों की ऐसी कोई सूची नहीं रखी जाती है। वर्तमान में युवा मामले और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में केवल 04 निम्नांकित संस्थान है
1-नेताजी सुभाष नराष्ट्रीय खेल सस्थान पटियाला द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान।
2-लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर।
3-लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, त्रिवेन्द्रम।
4-राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, इन्फाल।
उक्त संस्थान खेल कोचिंग, शारीरिक शिक्षा आदि से सम्बन्धित पाठ्यक्रम संचालित करते हैं और पूरा होने पर डिग्री/डिप्लोमा/प्रमाण पत्र प्रदान करते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजयशर्मा ने विज्ञप्ति में दी।


