Agra News: महापौर का छात्राओं को संदेश, कहा- प्यार करना है तो अपने लक्ष्य से करें, माता-पिता, गुरुजनों और देश से करें

स्थानीय समाचार





आगरा: महापौर हेमलता दिवाकर ने गुरुवार को छात्राओं को संबोधित करते हुए समझाया कि अच्छी संगत रखिए। फास्ट फूड से दूर रहिए। प्यार करना है तो अपने लक्ष्य से करें, अपने माता-पिता, गुरुजनों और देश से करें।

महापौर सामाजिक संस्था सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित महा मेधा सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। इन संस्थाओं द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा उच्च अंकों से उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को बल्केश्वर स्थित संत राम कृष्ण कन्या महाविद्यालय सभागार में महामेधा सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने ये मेधावी बेटियाँ ही आगे चलकर सशक्त और समृद्ध भारत का नवनिर्माण करेंगी। अतिथिद्वय ने छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान सेवा आगरा के अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल, सुमन गोयल, महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के मनमोहन चावला, आशा चावला, रविकांत चावला, हरिओम गोयल और आदर्श नंदन गुप्त भी मंचासीन रहे। समारोह का संचालन साधना गुप्ता ने किया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *