Agra News: सृजनिका आर्ट गैलरी द्वारा आयोजित की गई चित्रकला प्रदर्शनी व प्रतियोगिता, 50 से अधिक बच्चों ने लिया भाग

Press Release

जीवन से तनाव दूर करने के लिए सबसे अच्छा माध्यम है चित्रकला

मोदी के साथ उनकी मां की तस्वीर भी सराहनीय चित्रकला में शामिल रही।

आगरा। प्राकृतिक, स्थिर और अमूर्त चित्रण का ऐसा समावेश कि बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मकता ने हर किसी को अचम्भित कर दिया। भारतीय कला और संस्कृति की भव्यता को रंगों ने राधा-कृष्ण के प्रेम, सीता राम के समर्पण और श्रीगणेश की बुद्धिमता के साथ प्रदर्शित किया।

मौका था सृजनिका आर्ट गैलरी द्वारा स्थापना दिवस के मौके पर सागर रतन होटल में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का, जिसमें 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संस्कार भारती ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष नन्द नन्दन गर्ग व ललित कला संस्थान के उपनिदेशक डॉ.मनोज कुमार ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।

अतिथियों ने कहा कि जीवन से तनाव को दूर रखने के लिए चित्रकला सबसे बेहतर माध्यम है। कागज पर उकेरी गई कलाकृति मन के भाव होते हैं और उसमें भरे गए रंग जीवन की उदासी और समस्याओं को दूर ले जाने का जरिया। संस्थान की निदेशिका डॉ. आभा सिंह गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक मण्डल में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. बिन्दु अवस्थी, संस्कार भारती की चित्रकला प्रमुख डॉ. एकता श्रीवास्तव थीं।

धन्यवाद ज्ञापन ई.अतुल गुप्ता ने किया व संचालन अंशिका रायजादा, रुचिका अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक लक्ष्मी गुप्ता, शांति देवी, संजीव गुप्ता, डॉ. सरोज भार्गव, नीनू गर्ग, संस्कार भारती के अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, ओम स्वरूप गर्ग, डॉ. साधना सिंह, डॉ. नीलम कांत, आशीष अग्रवाल, अंजली कुशवाह, बबिता पाठक, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. रश्मि सक्सेना, प्रकाश साने, एडीजी प्रदीप मिश्रा, विजय सिंह, हृदेश गोस्वामी, पवन बंसल, हरी सिंह, राजवीर सिंह, डॉ. मोना मिश्रा, अंजली मिश्रा, तपस्या सिंह आदि उपस्थित थे।

ये रहे विजेता

प्रतिययोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें कक्षा प्रथम से पांच तक के वर्ग में बेस्ट पेंटिंग के लिए शताक्षी शर्मा, दिष्टि गर्ग, दर्श यादव, सुमित बघेल, इशा को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6-12 तक के वर्ग में अंशिका रायजादा, सौम्या अग्रवाल, दिया अग्रवाल, समर्थ गुप्ता, रुचिका अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। भाव्यांक शर्मा, यति कटियार, कृतिका सिंह, यशिता छाबरा, कृष सिंघल, महित्रा, प्रियांक पालीवाल को सांत्वना पुरस्तार प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *