Agra News: जाट समाज ने केन्द्रीय सेवाओं में आरक्षण की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

स्थानीय समाचार





आगरा। यूपी के जाट समाज ने केन्द्रीय सेवाओं में आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद कर दी है।

यह मांग आगरा से उठी है। अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा मंडलायुक्त कार्यालय पर किये गये धरना प्रदर्शन के दौरान सौंपे गये मांग पत्र में केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की मांग प्रमुख है।

जाट समाज द्वारा दिये गये ज्ञापन में केंद्र सरकार को यह याद दिलाया गया है कि 2017 के यूपी विधान सभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री) ने जाट समाज से वायदा किया था कि केंद्रीय सेवाओं जाट आरक्षण बहाल किया जायेगा।

अखिल भारतीय जाट महासभा ने अपने ज्ञापन में सरकार को आगाह किया है कि यदि केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण बहाली का वादा पूरा नहीं हुआ तो समाज आंदोलन करने को विवश होगा।

महासभा के धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, जिला महामन्त्री वीरेन्द्र सिंह छोंकर, युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी किरावली के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिंह इंदौलिया, वर्तमान चेयरमैन श्रीमती प्रवीण सिंह, भाजपा नेता रामेश्वर चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बनै सिंह पहलवान, पूर्व ब्लाक प्रमुख मान सिंह, जाट महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर, सावित्री चाहर, सत्यवती सिंह, मथुरा के जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी, भरतपुर से चौधरी समेत बड़ी संख्या में जाट समाज के नेता शामिल हुए।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *