आगरा, 21 जनवरी। अपर मुख्य सचिव, पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के आदेश द्वारा प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत शासन द्वारा प्रदेश में मांस-मछली के विक्रय को पूर्णतया प्रतिबंधित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के अनुपालन में जनपद आगरा में 22 जनवरी को मांस-मछली के विक्रय पूर्णतया प्रतिबन्धित किया जाता है। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उपरोक्त आदेश दुकानों, रेस्टोरेंट्स आदि सभी जगह पर प्रभावी रूप से लागू होगा।