16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु आगरा के 8 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग हेतु हैदराबाद, तेलंगाना रवाना 

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष(एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार तेलंगाना राज्य के जोगुलांबा गडवाल ज़िले के बृंदावन गार्डन में
ताइक्वांडो फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं तेलंगाना राज्य ताइक्वांडो संघ के सहयोग से 15 से 17 मई 2026 को आयोजित होने वाली 16वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु आगरा के 8 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से प्रतिभाग हेतु हैदराबाद,तेलंगाना हेतु रवाना हो गए ।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के के0 डी0सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक खेली गई ओपन यू0पी0 स्टेट ताइक्वान्डो चैम्पियनशिप में जोकि (सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर-बालक एवं बालिका फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली गई थी में चयनित हुए थे ।
रवाना होने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा, संतोष कुमार सिंह, एंजल सिंह,माधव गौतम,परी माथुर, तनिष्का,आरिका शुक्ला एवं यशस्वी गौतम।

उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को सी ई ओ संगीता शर्मा,दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा,हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *