70वीं माध्यमिक विद्यालय आगरा जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता प्रारंभ

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम,सदर बाज़ार पर 70वीं अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका माध्यमिक विद्यालयी आगरा जनपदीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियागिता (दो दिवसीय) दिनांक 13 एवं 14 अक्तूबर 2026 तक का शुभारंभ/उद्घाटन
मुख्य अतिथि ज़िला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र पाल सिंह तोमर द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया एवं अपने उद्बोधन द्वारा विधिवत शुभारंभ की घोषणा की । विशिष्ट अतिथि ज़िला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह रहे ।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत डॉ अनिल वशिष्ठ,डॉ एस के सिंह,डॉ राम निवास मुद्गल,डॉ संजीव यादव,सुशील जैन,अरविन्द चाहर,सोमदेव सारस्वत,दिनेश कांत सिंह,मालती वर्मा, डॉ रचना शर्मा,इंटरनेशनल ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,संजय नेहरू,के पी सिंह यादव,चौधरी हर पाल सिंह चाहर,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,पंकज कुमार,सौरभ गुप्ता एवं राम प्रकाश यादव द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर,बैज लगाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।प्रतियोगिता का संचालन रीनेश मित्तल,दिग्विजय सिंह,के पी सिंह यादव व संजय नेहरू द्वारा किया गया।

उक्त अवसर पर गोविंद सिंह,रामेन्द्र शर्मा,सौरभ सिंह, राहुल चौधरी,हिमांशु शर्मा,शाहतोष गौतम,रजनेश शर्मा,सोबरन सिंह,डी के सिंह,बिजेन्द्र सिंह सोलंकी,जनार्दन राणा,ललित चाहर,शैलेन्द्र सिंह,आकाश कुशवाह,डॉ अवधेश यादव,दिनेश पाराशर,लता चौहान,आशा वशिष्ठ,उपमा सिंह,रचना चौधरी,उपमा सिंह,शिखा झिगरान व कविता झिगरान आदि ने व्यवस्थाओं मे अपना सहयोग प्रदान किया।

अभिलेख में मनमोहन सिंह चाहर,कुलदीप सिंह,उत्तम सिंह,प्रशान्त शर्मा,लक्ष्मी कांत त्यागी,अजय शर्मा,रेखा शमी,चाँदनी जैन,प्रियंका यादव,रागिनी जैन एवं मीता वर्मा ने सराहनीय कार्य किया,

उक्त प्रतियोगिता में पूरे आगरा जनपद के लगभग 500 से अधिक बालक एवं बालिकाए एवं 50 से अधिक खेल अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।बालिकाए सीधे प्रतिभाग कर रही है जबकि बालक 12 क्षेत्र के चयनित प्रतिभाग कर रहे हैं जो इस प्रकार हैंः- पूरब,पश्चिम,उत्तर दक्षिण,मध्य,बाह,फतेहाबाद, सैंया, खेरागढ़, अकोला,किरावली व एत्मादपुर।

उक्त प्रतियोगिता में मुख्य रूप से धावन पथ की सहायता से (ट्रैक एंड फील्ड) की दौड,कूद एवं फेंक के माध्यम से विभिन्न आयु वर्गों में 22 स्पर्धा में खेली जा रही हैं ।

आज के अभी तक के परिणाम इस प्रकार हैंः-

14 वर्ष बालक वर्ग :-
100 मी0 दौड़ अण्डर प्रथमःशिवा
द्वितीय:- समीर

17 वर्ष बालक वर्ग

100 मी0 दौड़
प्रथमः- अंकित सिंह
द्वितीय:- आर्यन सिंह

800 मी0 दौड़ अण्डर प्रथमः-हेमंत
द्वितीय:- शुभम्

19 वर्ष बालक वर्ग

100 मी0 दौड़ अण्डर
प्रथमः- गौरव
द्वितीय:- अंकित

800 मी0 दौड़ अण्डर प्रथमः- हर्ष
द्वितीय:- रामू

14 वर्ष बालिका वर्ग

100 मी0 दौड़
प्रथमः-तान्या गुप्ता
द्वितीय:- प्रियंका

17 वर्ष बालिका वर्ग

100 मी0 दौड़
प्रथमः-श्रीजी
द्वितीय:- तमन्ना

800 मी0 दौड़
प्रथमः-कुमकुम
द्वितीय:- अंशिका

19 वर्ष बालिका वर्ग
100 मी0 दौड़ अण्डर

प्रथमः-कविता
द्वितीय:- चाँदनी

800 मी0 दौड़ अण्डर
प्रथमः- भूमि
द्वितीय:- भावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *