आगरा। संयोजक विद्यालय श्री भवानी सिंह इंटर कॉलेज बघेल कॉलोनी टेडी बगिया आगरा के प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार बघेल ने बताया कि 25 अक्टूबर शनिवार को 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय कुरास प्रतियोगिता 14 ,17 एवं 19 वर्ष बालक/बालिका का आयोजन विद्यालय के इंडोर हॉल में किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी प्रतिभाग करने हेतु विद्यालय में समस्त पात्रता प्रमाण पत्र एवं खेल पोशाक में अपने खेल शिक्षक के साथ प्रातः 7 बजे उपस्थित हों। प्रतियोगिता भार वर्ग के आधार पर खेली जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए 8433489952 एम डी अहमद खान से संपर्क कर सकते हैं।
