सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक मुख्यालय पर ही ठहरने के कड़े निर्देश, रियल टाइम अटेंडेंस का शतप्रतिशत हो क्रियान्वयन

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

निपुन भारत मिशन तथा बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक,मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

मार्च तक शतप्रतिशत निपुन लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सभी बीईओ को विद्यालय किए गए आवंटित, दिव्यांग बच्चों को निपुन बनाए जाने हेतु अलग से 1 घंटे क्लास लगाने को किया निर्देशित

ऑपरेशन कायाकल्प में 19 पैरामीटर्स लक्ष्य की हुई समीक्षा, लगातार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को चिह्नित कर किया जाएगा बर्खास्त

आगरा.19 दिसंबर। आज निपुन भारत मिशन तथा बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक,मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक मुख्यालय पर ही ठहरने के कड़े निर्देश दिए गए तथा नियमित विद्यालयों की जांच कर,रियल टाइम अटेंडेंस का शतप्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा 95 प्रतिशत से कम बच्चों की उपस्थित पाए जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में निपुन की समीक्षा की गई जिसमें बताया गया की गत माह तक दिए लक्ष्य प्राप्ति में खंदौली ब्लॉक में 54 व अछनेरा में 47 स्कूल निपुण बनाए जाने हेतु चिह्नित किए गए जिसमें शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया, ब्लॉक जगनेर में 25 के लक्ष्य के सापेक्ष 21 स्कूल निपुन, बरौली अहीर में 55 प्रस्तावित निपुण विद्यालयों में 27 की उपलब्धि हासिल की गई, इसी प्रकार ब्लॉक सैयां में 48 के सापेक्ष 42, शमसाबाद में 59 स्कूल के सापेक्ष 58, जैतपुर कला में 58 लक्ष्य के सापेक्ष 40, अकोला में 36 के सापेक्ष 35, का लक्ष्य हासिल किया, मुख्य विकास अधिकारी ने शेष ब्लॉक में भी दिए लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य हासिल करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने मार्च तक शतप्रतिशत निपुन लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सभी बीईओ को विद्यालय आवंटित किए ,दिव्यांग बच्चों को निपुन बनाए जाने हेतु अलग से 1 घंटे क्लास लगाने को किया निर्देशित किया बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प में 19 पैरामीटर्स लक्ष्य की समीक्षा की गई, लगातार अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को चिह्नित कर बर्खास्त की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *