
आगरा.13.11.2026। आज मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व संदीप कुमार वर्मा की उपस्थिति आगामी जनगणना कार्यों की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारीगण के साथ संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना अधिनियम, 1948 तथा जनगणना नियमावली, 1990 के अन्तर्गत जनगणना-2027 सम्पादित की जा रही है। भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य में द्वितीय चरण-जनसंख्या की गणना दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक अवधि निर्धारित है। द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना के अन्तर्गत प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित 40 अधिसूचित प्रश्नों के माध्यम से विवरण संकलित किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी श्री अमित कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी, आगरा एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जनपद-आगरा को निर्देशित किया है कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के दिये गये निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सम्बन्ध में यथानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर प्रगति से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश राज्य में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है:
कार्य / गतिविधि अवधि-
स्वगणना 16 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026
घर-घर जाकर गणना 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027
*बेघर जनसंख्या की गणना 04 जनवरी, 2027 की रात्रि
संदर्भ समय 05 जनवरी,2027, 00.00 बजे*
पुनरीक्षण दौर 05 जनवरी, 2027 से 09 जनवरी, 2027
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, आगरा / सहायक अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि वे उक्त कार्य का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए प्रगति से समय-समय पर अवगत कराना सुनिश्चित करें।


