आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 19 से 21 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अमरोहा में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 17 नवम्बर, को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 17 नवम्बर को अपरान्ह 3.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क है।
सीनियर महिला कबड्डी चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 17 नवम्बर, 2026 को अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


