आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 24 से 25 नवम्बर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 19 नवम्बर को सायं 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 20 नवम्बर को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 24.11.2006 से 23.11.2008 के मध्य हुआ हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
जूनियर बालिका एथलेटिक्स चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 19 नवम्बर, 2026 को सायं 3.00 बजे एवं 20 नवम्बर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


