शहीद राधे श्याम यादव स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में मोना जादौन के शानदार शतक से C S F sports की जीत

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। द इंटरनेशनल स्कूल आगरा के मैदान पर अमर शहीद श्याम यादव स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गये मुकाबले में मोना जादौन के शानदार शतक से C S F sports ने  जीत दर्ज की ।
आयोजन सचिव मनोज कुशवाह ने बताया कि मैच का टॉस CSF sports की कप्तान सोनम यादव ने जीता और बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 30 ओवर मे 5 विकेट खोकर 223 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए मोना जादौन ने शानदार शतक 106 रन, नीतू ने 93 रनों का योगदान दिया।  Sukh जीवन sports academy ki की ओर से गेंदबाजी करते हुए सृष्टि ने दो, साक्षी ने एक और यशिका ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने पर sukh jeevan स्पोर्ट्स अकादमी की टीम सभी विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। टीम के लिए रेखा बघेल ने 71 रनों का योगदान दिया।
CSF sports की ओर से गेंदबाजी करते हुए वंदना यादव ने 3, पूजा यादव ने 2 ,सोनू यादव और करिश्मा ने  एक -एक विकेट प्राप्त किया।C S f sports ने यह मैच 70 रनों से जीता । मोना जादौन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच से पूर्व डबल टी हिल्टन hotal की (जनरल मैनेजर ) रजनी नायर देव aure the इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि शुक्ला द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सिटीजन क्लब आगरा के सचिव मोहन बाबूजी द्वारा प्रदान किया गया।
क्रिकेट प्रशासक बल्देव भटनागर, अवधेश यादव, अमित यादव, अतुल राठौर, श्याम यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। संचालन देव पांडे ने किया। अंपायर रोहित लोधी और आशीष कुमार थे। शुक्रवार 12 june को सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी और atulya के मध्य सुबह 6 बजे मैच शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *