बाह तहसील दिवस में कुल 140 शिकायतें हुई प्राप्त, 06 शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

Press Release उत्तर प्रदेश

तहसील बाह में जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न

उ0प्र0 की आइजीआरएस रैकिंग में जनपद का अच्छा प्रदर्शन, लखनऊ द्वारा लिए गये फीडबैक में भी अच्छे मार्कस हुए प्राप्त-जिलाधिकारी

आगरा.05.07.2025/आज तहसील बाह में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।तहसील दिवस के दौरान कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों में विद्युत, पेंशन, राशन, भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण आदि की राजस्व से सम्बन्धित थीं, जिसमें राजस्व विभाग की 48, पुलिस विभाग की 19, वन विभाग की 07, विद्युत विभाग की 05, समाज कल्याण विभाग की 08, खाद्य एवं रसद विभाग की 12, विकास विभाग की 36 तथा अन्य 05 शिकायतें प्राप्त हुई।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी  ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के साथ साथ सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से संपर्क करें तथा उनसे वार्ता कर शिकायत को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण होने के बाद शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, जिससे उनको भी निस्तारण स्थिति का पता चल सके और निस्तारण आख्या में सम्पूर्ण घटनाक्रम को अंकित करते हुए पोर्टल पर अपलोड की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद आगरा, उ0प्र0 की आइजीआरएस रैकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने कहा कि जनपद की रैंकिंग आईजीआरएस में 14वें स्थान पर है, लखनऊ द्वारा लिए गये फीडबैक में भी अच्छे मार्कस् प्राप्त हुए हैं, जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित अधिकारियों को जनपद की रैंकिग पर्फामेंस को बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।
संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)  ज़ुबैर बेग, उप जिलाधिकारी बाह हेमंत कुमार बिंद, उपायुक्त मनरेगा  रामायन यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *