बालक सब-जूनियर हाकी ट्रायल 7 और 9 मार्च को स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उ०प्र हाकी एसोसिएशन के समन्वय सब-जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता दिनाक 13 से 18 मार्च 2026 तक लखनऊ में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय टीम का चयन ट्रायल्स दिनांक 07.03.2026 को सांय 3.00 बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 09.मार्च की प्रातः 11:00 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में कराये जाएंगे।

प्रदेश स्तरीय समन्वय बालक प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 01 -1.2010 के पश्चात होनी चाहिए। प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सा प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि यह अपने स्कूल कालेज के उक्त खेल में बालक खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पार्टस स्टेडियम पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालक खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। चयन ट्रायल्स से सम्बधित अधिक जानकारी हाकी प्रशिक्षक मो.खलील के मो0न0-7669994100 पर प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *