बरईपुर शिक्षक संकुल मासिक बैठक में नवाचारी तकनीक और शिक्षण अधगम सामग्रियों का प्रदर्शन

Press Release उत्तर प्रदेश

भदोही।महानिदेशक बेसिक शिक्षा के आदेश के अनुपालन के क्रम में न्याय पंचायत बरईपुर की शिक्षक संकुल और नवाचारी शिक्षकों की मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय परसरामपुर के परिसर में आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता व मेजबानी खंड शिक्षा अधिकारी डीघ मनोज सिंह ने की।बैठक में शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा पर चर्चा हुई।तथा शिक्षकों ने शिक्षण की नवाचारी तकनीको और शिक्षण अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शन किया।
सभी विद्यालयों को आगामी माह के लिए कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा रेडिनेस प्रोग्राम,रिमिडियल शिक्षण, उत्कृष्ट शिक्षण तकनीकी, प्रभावी शिक्षण योजना, कक्षा कक्ष का रूपांतरण जैसे बिंदुओ पर प्रकाश डाला गया।बैठक में नोडल शिक्षक संकुल शेर सिंह के द्वारा शिक्षक संदर्शिका आधारित पाठ योजना एवं आकलन निपुण तालिका,10 प्रमुख शिक्षण अधिगम,कैच-अप शिक्षण कार्यक्रम, एवं पठन संस्कृति को बढ़ावा तथा भाषा शिक्षण में समझ के साथ पठन एवम गणित शिक्षण में क्यो और कैसे वाले प्रश्न पूछने पर टी यल यम का उपयोग पर डेमो प्रस्तुत किया गया।
ब्यवस्थित डिकोडिंग पर समझ,बाल वाटिका-3 का प्रभावी संचालन, समग्र प्रगति प्रपत्र HPC को भरने की समझ बनाना,खेल सामग्री का प्रयोग, खेले भी, खिले भी।बैठक में महेश कुमार,LLF, रवि कुमार यादव,जे यस यादव, अनिल कुमार, सूर्यकांत,इंद्रमणि यादव,संतोष सिंह,अजय मिश्र, सिद्धार्थ, धर्मेंद्र, योगेश कुमार,सपना सिंह,विनोद कुमार पाल, राम मोहन,राजेश यादव, पुष्पा यादव, राजीव गुप्ता, प्रवेश कुमार, अमृतलाल,महेन्द्र कुमार,राजीव पाल, प्रेमचंद,राम बहादुर,आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *