ताईक्वांडो पूमसे में पहला स्थान होली पब्लिक स्कूल ने पाया

SPORTS उत्तर प्रदेश

 दो दिवसीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट का भव्य समापन*

आगरा : होली पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट में क्युर्गी में पहला स्थान गायत्री पब्लिक स्कूल वजीरपुरा ने , दूसरा स्थान गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम और तीसरा स्थान आगरा ताइक्वांडो अकैडमी ने पाया।
जबकि पूमसे में पहला स्थान होली पब्लिक स्कूल और दूसरा स्थान नारायण इंटरनेशनल स्कूल का रहा। पूमसे होता रहता है किंतु क्यूर्गी पहली बार हुआ है।

टूर्नामेंट का समापन 20 जुलाई को पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि
आजाद भगत सिंह (ए डी एम प्रशासन )आगरा , दीपक चौधरी (एस डी एम एत्मादपुर ) विशिष्ट अतिथि ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सम्मी तोमर रहे। सौरव सिंह चौहान, होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर ,जबकि विशिष्ट अतिथियों में नरेंद्र पाल सिंह,संदीप मित्तल , डा रीनेश मित्तल एवं बीरेंद्र वर्मा, विक्रम सक्सेना आलोक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
टूर्नामेंट में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार और मेडल ट्रॉफी प्रदान किए गए।
स्वर्ण पदक विजेताओं में भुवी तिवारी, तृषा सिंह, रिद्धि सिंह, हिमांशु चाहर, देवांशी गुप्ता, तन्मय कुमार शर्मा, मोहम्मद ज़ैद, भविष्य, येशा शर्मा, सक्षम, प्रेरित, इशिका आराध्या, नीलेश, दृष्टि, स्वरित, अर्पित दीक्षित, हर्षिता, लिशा, कीर्ति और ध्रुव कटारा शामिल रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन मै आशा जताई कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी होते रहेंगे, जिससे खेल भावना का और अधिक विकास होगा तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर नेशनल रेफरी मोहित पाराशर,आशीष जैन राहुल होतवानी, मयंकांत अभिषेक, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *