देशज फाउंडेशन ट्रस्ट कानपुर का वार्षिक व्याख्यान एवं सम्मान समारोह 29 मार्च को

Press Release उत्तर प्रदेश

कानपुर। देशज फाउंडेशन ट्रस्ट कानपुर द्वारा आयोजित वार्षिक व्याख्यान एवं सम्मान समारोह 2026 का आयोजन डा. गौरहरि सिंघानिया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च कमलानगर, कानपुर में 29 मार्च को अपराह्न 2.30 बजे से आयोजित किया गया है। इसमें व्याख्यान का विषय भारत की आजादी के क्रांतिकारी आंदोलन में कानपुर का योगदान और उसके आधार स्तंभ होगा।
स्मृतिशेष स्वतंत्रता सेनानी एवं विचारक- राधामोहन गोकुलजी, हसरत मोहानी, गणेशशंकर विद्यार्थी, नरायण प्रसाद अरोड़ा। वरेण्य व्याख्याता सुधीर विद्यार्थी ( क्रांतिकारी आंदोलन के मर्मज्ञ एवं लेखक), प्रो. सज्जाद ( लेखक एवं प्राध्यापक एएमयू), प्रताप गोपेंद्र आईपीएस (पुलिस उपमहानिरीक्षक उप्र, लखनऊ), मनोज कपूर कानपुरियम (प्रसिद्ध विचारक एवं लेखक)। विशेष सानिध्य प्रेमप्रकाश पाल आईएएस (पीठासीन अधिकारी औद्योगिक विवाद प्राधिकरण, लखनऊ)।
द्वितीय सत्र में देशज सम्मान एवं स्मारिका विमोचन होगा। समारोह की अध्यक्षता हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक एवं विचारक शिवमूर्ति होंगे।
सम्माननीय मान्यवरों में सईद नकवी– प्रसिद्ध समाजसेवी, विचारक एवं लेखक। वंचित वर्ग को कानूनी न्याय दिलाने में अग्रणीय भूमिका
सावित्री देवी-सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जोरदार संघर्ष मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र में महिला शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका
जेसी आदर्श– प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ब्यूरोक्रेट। शिक्षा फैलायें चहुंओर, चलें गांव की ओर। अवधारणा केसाथ अनेक निशुल्क कोचिंग सेंटर एवं पुस्तकालयों की स्थापना
कमलेश पाली– ग्रामीण क्षेत्र में युवापीढ़ी के बीच तकनीकी एवं कौशल विकास में कार्यरत। विशेष सानिध्य उदय बख्शी (अवकाश प्राप्त केंद्रीय भविष्यनिधि आयुक्त)
निवेदक- वरिष्ठ ट्रस्टी डा. हरिसिंह पाल, आर एन पाल, मैनेजिंग ट्रस्टी ऊषा पाल । संपर्क- राजीव कुमार पाल मो. 9899117855, ऋषिराज पाल मो. 8009322331 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *