आगरा। पिछले 40 दिनों से चल रहे सिंधी समाज के चालीहा पर्व का रविवार को पूरे भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ ज्योति विसर्जन कर समापन हो गया। ‘रख त ज्योतिन वारे ते पांडे पूरी कंडो’ और ‘साईं रे साईं तैरी कृपा है साईं’ जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ज्योति विसर्जन कार्यक्रम के बाद 25 को सिंधी धर्मशाला बलकेश्वर पर भंडारे का आयोजन किया जायेंगा।
पूज्य सिंधी पंचायत बल्केश्वर के राजू खेमानी ने अपने संबोदन मे चालिहा पर्व के आयोजन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और इस आयोजन को और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इन कार्यक्रमों के उपरांत साईं झूलेलाल मंदिर बल्केश्वर से बहराना ज्योति को बैंड बाजा के साथ झूमते गाते सैकड़ों महिला पुरुष द्वारा बल्केश्वर घाट यमुना नदी पर ले जाया गया, जहां जय झूलेलाल के जयकारों के बीच ज्योति का विसर्जन किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख रूप से राजू खेमानी, खेम चंद तेजानी,सुर्य प्रकाश, मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, विकास जेठवानी,ईश्वर सेवकानी, सतराम दास, रमेश खरेजा,मोहन लाल गोस्वामी,आशीष खत्री, संजय लालवाणी, रवि चावला, शंकर लाल, किशन चंद,कुनाल जेठवानी, मनोज थारानी,नरेश निरकारी, भविका दियालानी, रशिम बुधरानी,, नैना जेठवानी, सिद्धि आयलानी, प्रिया पंजवानी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


