कोहरे के कारण 02 ईएमयू ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण

Press Release उत्तर प्रदेश

कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था के दृष्टिगत 02 ईएमयू ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। दिनांक 01 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन निर्धारित खंड में आंशिक रूप से निरस्त रहेगा।

आंशिक निरस्त ट्रेनों का विवरण

1. ट्रेन संख्या 64073 (ईएमयू) – नई दिल्ली से धौलपुर) के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली ट्रेन, कोसीकला से धौलपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
2. ट्रेन संख्या 64074 (ईएमयू)– धौलपुर से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली ट्रेन, धौलपुर से कोसीकलां के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
यह व्यवस्था 01.12.2026 से 28.02.2027 तक लागू रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति एवं उपलब्ध जानकारी की पुष्टि कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *