आगरा। आलू बीज किसानों को उपलब्ध कराने को उद्यान विभाग ने किसानों से पैसे जमा कराए और किसानों को न बीज मिला न पैसे वापस हो रहे । जिससे किसान परेशान हैं। किसान नेता श्याम चाहर ने चेतावनी दी कि किसानों ओर उनके पैसे वापस करें नहीं तो उद्यान विभाग पर धरना प्रदर्शन करेंगे। किसान नेता ने कहा, बीज वितरण प्रभारी संजीव यादव ने पैसा लिया था। अब किसानों का पैसा उद्यान विभाग देने में आना कानी कर रहा है। विभाग पर कम से कम दस लाख रुपए का बकाया किसानों का है। उन्होंने आलू बीज के लिये यह धनराशि उद्यान विभाग को जमा करायी थी। इन किसानों के पास पैसे जमा कराने की रसीद भी है। किसान नेता का कहना है कि जब समय पर उन्हें आलू बीज नहीं दिया गया तो अब उनका पैसा तो वापस कर दिया जाए।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने अपने पैसे दो लाख पांच हजार रुपए को बापसी हेतु पत्र 22 नवंबर को दिया ।उद्यान उप निदेशक आगरा मंडल मुकेश कुमार ने पत्र जारी किया कि तीन दिन में पैसे दिलवाएं और रिपोर्ट दें। जिला उद्यान अधिकारी आगरा अनीता सिंह ने भी एक दिसंबर को तत्कालीन आलू सीड प्रभारी को पत्र भेजा है। जिसमें कहा है कि 22 नवंबर के श्याम सिंह चाहर निवासी रोहता बाग के शिकायती पत्र जो कि आलू बीज से संबंधित है, उसका तत्काल निस्तारण करें।
