कोटा-पटना एक्सप्रेस का सोगरिया से प्रस्थान/आगमन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि कोटा स्टेशन पर जारी पुनर्विकास कार्य के कारण गाड़ी संख्या 13238 एवं 13240 कोटा–पटना एक्सप्रेस दिनांक 16.04.2026 से 12.05.2026 तक कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया (SGAC) स्टेशन से रात्रि 20:40 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 13237 एवं 13239 पटना–कोटा एक्सप्रेस दिनांक 15.04.2026 से 11.05.2026 तक कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया (SGAC) स्टेशन पर समाप्त होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व गाड़ी के वास्तविक प्रस्थान एवं आगमन समय की पुष्टि आधिकारिक रेलवे वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप से अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *