भारत रत्न, बाबा साहब डॉ.बीआर आंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर जीआईसी मैदान में सजी भीम नगरी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे प्रतिभाग उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Press Release उत्तर प्रदेश

15 अप्रैल को सर्किट हाउस सभागार में जिला प्रशासन के साथ करेंगे संचालित योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा व निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

आगरा. 14.04.2026/उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  का कल 15.04.2026 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उप मुख्यमंत्री  कल अपराह्न् 2:50 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा ।
उपमुख्यमंत्री  3:15 बजे सर्किट हाउस पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। तदोपरांत जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संचालित योजनाओं की प्रगति,विकास कार्यों आदि की समीक्षा बैठक करेंगे तत्पश्चात  उपमुख्यमंत्री  द्वारा प्रेस वार्ता की जाएगी।एवं जनपद की विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य सायंकाल 7:00 बजे भारत रत्न बाबा साहब डॉ.बीआर आंबेडकर  की 135 वीं जयंती के अवसर पर,जीआईसी मैदान में सजी भीम नगरी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *