जोन स्तरीय ग्रामीण खेलकूदः वॉलीबॉल जूनियर बालिका वर्ग में आगरा विजेता एवं एटा उपविजेता रहा

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार
विजेताओं को पुरस्कृत करते उपनिदेशक आदित्य कुमार साथ में खड़े  जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आगरा एम के कुशवाह।

आगरा, 15 जनवरी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत दो दिवसीय जोन स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन एकलव्य स्टेडियम आगरा में  किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ आज हवा में गुब्बारे छोड़कर मुख्य अतिथि डा. धर्मपाल सिंह विधायक एत्मादपुर आगरा द्वारा किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत बुके भेंट कर  आदित्य कुमार उपनिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल आगरा मंडल द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा खेलो में प्रतिभाग करने आए प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट परेड की सलामी ली गई । इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गायक सुधीर नारायण, अतंर्राष्ट्रीय एथलीट रतन सिंह भदौरिया, अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर  हरदीप सिंह हीरा, अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलीट मोहन सिंह का युवा कल्याण विभाग की ओर से बुके भेंट कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट उपनिदेशक युवा कल्याण  आदित्य कुमार द्वारा पेश की गयी । मुख्य अतिथि द्वारा जोन स्तर प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने आये समस्त प्रतिभागियो को आशीर्वचन देते हुए उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की, तथा प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए अपने जोन का नाम रोशन करते हुए राज्य स्तर पर प्रतियोगिता मे अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभाशीष दीं । इस जोन प्रतियोगिता मे कुल 08 जनपदो – आगरा, अलीगढ, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज के लगभग 800 खिलाडी एवं ऑफिशियल प्रतिभाग कर रहे हैं ।

पहले दिन के विजेता खिलाड़ी प्रमाणपत्रों के साथ।

कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी, सुश्री हिमाँशी अग्रवाल, सुश्री माधुरी यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा किया गया । कार्यक्रम मे आये विशिष्ट अतिथि राम मोहन कपूर एम.डी. एवं चेयरमैन मोटर स्पोर्ट्स क्लब आगरा, डा. तरुण रावत डायरेक्टर, संचार ईवेन्ट्स एवं एंटरटेनमेंट एल.एल.पी., राजेश कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय संयोजक क्रीडा भारती,  मोहित वर्मा सह मंत्री बृज प्रान्त क्रीडा भारती,  रतन सिंह भदौरिया का स्वागत बुके भेंट बैज लगाकर  विकास यादव जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास एवं कैप लगाकर  मतगंजन प्रसाद कुशवाह जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आगरा द्वारा किया गया एवं विशिष्ट अतिथि एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विजेता खिलाडियो को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम मे निर्णायक मंडल मे एथलेटिक्स में  गौरव वशिष्ठ,  रामलाल, श्रीमती सरिता भदौरिया,  बृजमोहन, पी.टी.आई. श्रीमती शशीप्रभा वॉलीबॉल मे  हेमन्त भारद्वाज कबड्डी में  शकील, मनीष दिवाकर एवं  टी.डी. भास्कर भी मौजूद रहें । द्वितीय दिवस की प्रतियोगिताएं  16.01.2024 को प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगी एवं पुरस्कार वितरण सायं 04 बजे से होगा । कार्यक्रम मे वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग में कासगंज की टीम विजेता एवं आगरा की टीम उपविजेता रही, वॉलीबॉल जूनियर बालिका वर्ग मे आगरा विजेता एवं एटा उपविजेता रही । कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग मे एटा विजेता एवं मथुरा उपविजेता रही कबड्डी जूनियर बालक वर्ग मे मथुरा विजेता एवं आगरा उपविजेता रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *