योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 जिलों के डीएम सहित 31 आईएएस अधिकारियों के तबादले

State's





लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन मंडलायुक्त और 14 जिलाधिकारी सहित 31 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां और स्थानांतरण शामिल हैं।

प्रमुख नियुक्तियां और स्थानांतरण:

  1. सेल्वा कुमारी जे. – मंडलायुक्त मेरठ से सचिव नियोजन एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या
  2. नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय – सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज
  3. सुहास एलवाई – सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग तथा महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल से महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के प्रभार से अवमुक्त
  4. रितु माहेश्वरी – मंडलायुक्त आगरा से सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  5. ऋषिकेश भास्कर यशोद – मंडलायुक्त सहारनपुर से मंडलायुक्त मेरठ
  6. शैलेन्द्र कुमार सिंह – जिलाधिकारी मथुरा से मंडलायुक्त आगरा
  7. चन्द्र प्रकाश सिंह – जिलाधिकारी बुलंदशहर से जिलाधिकारी मथुरा
  8. श्रुति – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी बुलंदशहर
  9. चैत्रा वी – मंडलायुक्त अलीगढ़ से महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल
  10. संगीता सिंह – मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना से मंडलायुक्त अलीगढ़
  11. अर्चना वर्मा – विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना
  12. सूर्यपाल गंगवार – जिलाधिकारी लखनऊ से सचिव मुख्यमंत्री
  13. विशाख जी. – जिलाधिकारी अलीगढ़ से जिलाधिकारी लखनऊ
  14. संजीव रंजन – जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से जिलाधिकारी अलीगढ़
  15. शिव सहाय अवस्थी – विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जिलाधिकारी, प्रतापगढ़
  16. अंकित कुमार अग्रवाल – जिलाधिकारी बिजनौर से निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण
  17. जसजीत कौर – अपर आयुक्त मेरठ से जिलाधिकारी बिजनौर
  18. राकेश कुमार सिंह – जिलाधिकारी कानपुर नगर से सचिव मुख्यमंत्री
  19. जितेन्द्र प्रताप सिंह – जिलाधिकारी बागपत से जिलाधिकारी कानपुर नगर
  20. अस्मिता लाल – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर से जिलाधिकारी बागपत
  21. नगेन्द्र प्रताप – जिलाधिकारी बांदा से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
  22. जे. रीभा – निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण से जिलाधिकारी बांदा
  23. इंद्र विक्रम सिंह – जिलाधिकारी गाजियाबाद से सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
  24. दीपक मीणा – जिलाधिकारी मेरठ से जिलाधिकारी गाजियाबाद
  25. डाॅ. विजय कुमार सिंह – जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से जिलाधिकारी मेरठ
  26. आशुतोष कुमार द्विवेदी – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद
  27. सत्येन्द्र कुमार – जिलाधिकारी बाराबंकी से विशेष सचिव मुख्यमंत्री
  28. शशांक त्रिपाठी – विशेष सचिव मुख्यमंत्री से जिलाधिकारी बाराबंकी
  29. कृतिका ज्योत्सना – जिलाधिकारी सुल्तानपुर से विशेष सचिव राज्य कर विभाग
  30. कुमार हर्ष – विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन से जिलाधिकारी सुलतानपुर
  31. ईशान प्रताप सिंह – विशेष सचिव मुख्यमंत्री से वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार

इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाना है। राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि इन नई नियुक्तियों के माध्यम से प्रशासनिक कार्य और बेहतर हो सके और जनता को बेहतरीन सेवाएं प्रदान की जा सके।


Discover more from Up18 News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *