अक्षय नवमी पर हजारों दीपों से जगमगायेगा यमुना का हाथी घाट

Press Release उत्तर प्रदेश

 नगर निगम पटेल जयंती और अक्षय नवमी पर हाथी घाट पर करेगा भव्य दीपोत्सव, आरती व संकीर्तन का आयोजन

जीरो वेस्ट थीम पर होगा इस्कॉन व नगर निगम का संयुक्त आयोजन, महापौर और नगर आयुक्त रहेंगे मुख्य अतिथि

आगरा। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और अक्षय नवमी के पावन अवसर पर नगर निगम प्रशासन द्वारा शुक्रवार, 31 अक्टूबर को यमुना हाथी घाट पर एक भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्री श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन आगरा) के सहयोग से आयोजित होगा।सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन शाम पांच बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में दीपोत्सव, नृत्य प्रस्तुति, यमुना आरती और हरिनाम संकीर्तन जैसे आकर्षक आयोजन श्रद्धालुओं को भक्ति और पर्यावरण जागरूकता का सुंदर संदेश देंगे।

उन्होंने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम ‘जीरो वेस्ट थीम’ पर आधारित रहेगा। कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक या किसी भी प्रकार के गैर-पर्यावरणीय सामग्री के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। घाट परिसर की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम की विशेष टीम तैनात रहेगी। इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल होंगे।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नागरिकों से अपील की है कि “सरदार पटेल की जयंती और अक्षय नवमी जैसे पावन अवसर पर हम सभी को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेना चाहिए। यमुना हाथी घाट पर आयोजित यह दीपोत्सव न केवल आध्यात्मिक आनंद देगा बल्कि हमें ‘जीरो वेस्ट सिटी’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करेगा। सभी नागरिकों से आग्रह है कि परिवार सहित इस कार्यक्रम में पधारकर और यमुना आरती में सहभागी बनें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *