महिला हाकी ट्रायल तीन और चार सितंबर को स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 1 सितंबर। खेल निदेशालय उ०प्र० के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में  08 से 13 सितम्बर  तक अयोध्या में प्रदेशीय सीनियर महिला हाकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आगरा मण्डल टीम का जनपदीय ट्रायल 3 सितंबर को एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स 4 सितंबर को अपराह्वन तीन बजे से होंगे।

अतः जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वे अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल के महिला खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ जिलास्तरीय एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स हेतु निर्धारित समय अवधि पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम सदर बाजार आगरा पर भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु मो०खलील हाकी प्रशिक्षक मो०न०- 7669994100 पर कर सकते हैं। यह जानकारी आरएसओ संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *