​नैनाना ब्राह्मण गांव में एमएलसी विजय शिवहरे का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने जताया उत्साह

Press Release उत्तर प्रदेश

​आगरा। आगरा-फिरोजाबाद क्षेत्र के स्थानीय निकाय एमएलसी विजय शिवहरे के नैनाना ब्राह्मण स्थित गांव पहुँचने पर क्षेत्रीय जनता और ग्रामीणों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के बीच ग्रामीणों ने अपने जनप्रतिनिधि का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
​स्वागत समारोह की झलकियां​साफा और माला अर्पण: गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने एमएलसी विजय शिवहरे को पारंपरिक साफा पहनाकर और फूलों की बड़ी मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरा गांव ‘भारत माता की जय’ और ‘विजय शिवहरे जिंदाबाद’ के नारों से गुंजायमान रहा। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
​एमएलसी विजय शिवहरे का संबोधन: ​स्वागत से अभिभूत होकर एमएलसी विजय शिवहरे ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा:​”जनता का यह प्यार और विश्वास ही मेरी असली ताकत है। नैनाना ब्राह्मण गांव के विकास और यहाँ के निवासियों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है।”​इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक,शिव शंकर राजकुमार मिश्रा, पंडित हरिओम दुबे, संजय कुशवाहा प्रधान, रामकिशन कुशवाहा, स्थानीय कार्यकर्ता नंदकिशोर ठाकुर, मुकेश कुशवाहा,और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शिव शंकर कुशवाहा ने ने विजय शिवहरे को चांदी का मुकुट पहनकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *