राष्ट्रीय स्कूल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में आगरा के विकास यादव ने दो पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। 69 वीं नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप के अंतर्गत जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन एसजीएफआई द्वारा पश्चिम बंगाल में किया गया। जिसमें आगरा के एकलव्यस्टेडियम के जिमनास्ट विकास यादव ने अंडर-19 में फ्लोर एक्सरसाइज में रजत पदक जीतकर आगरा के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं पैरलल वार में विकास ने कांस्य पदक जीता। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है।
प्रतियोगिता से लौटने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कोच जावेद तथा सहायक प्रशिक्षक राजेश यादव सहित पूरी टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *