उप्र सब-जूनियर बालिका वालीबाल प्रतियोगिता आगरा में शुरू

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय उ0प्र0 एवं उ0प्र0 बालीवाॅल संघ के समन्वय से दिनांक 07 से 10 फरवरी, 2026 तक प्रदेशीय सबजूनियर बालिका बालीवाॅल प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आयोजित की जा रही है। जिसमें कुल 40 मैच खेले जाने है । प्रतियोगिता के आयोजन के प्रथम दिवस पर उ0प्र0हाकी संघ की जनस्तरीय ईकाइ का प्रतिनिधित्व कर रहे श्री संजय गौतम जी, उ0प्र0फुटबाल संघ की जनस्तरीय ईकाइ का प्रतिनिधित्व कर रहे श्री बिल्लू चैहान जी, उ0प्र0पुलिस में सी.ओ.सिटी के पद से सेवानिवृत्त श्री शरद शर्मा जी, उ0प्र0 जूडो संघ की जनस्तरीय ईकाइ का प्रतिनिधित्व कर रहे उप्र जूडो संघ एवं उप्र रायफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डा. अशोक रैना , उ0प्र0वालीबाल संघ के मण्डल संयोजक तथा भारतीय सेना की एयर फोर्स की ईकाइ से अनेको वार राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टीम का प्रतिभग कर चुके विजय कुमार , उ0प्र0वालीबाल संघ का प्रतिनिधित्व कर रहे फूलचन्द गुप्ता , राष्ट्रीय वालीबाल खिलाडी एवं निर्णायक, पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट की जनपद आगरा की ईकाइ का संचालनकर्ता श्रीमती किरन कश्यप , उ0प्र0वालीबाल संघ की जनपद स्तरीय कार्यवाहक ईकाइ का प्रतिनिधित्व कर रहें हरीश चौधरी। उ0प्र0वालीबाल संघ की ओर से चयनकर्ता श्रीमती राकेश बेदी तथा स्वेता सिंह चांरग उपस्थित थे। उद्घाटन के अवसर पर इनका प्रतिनिधित्व कर रहे विजय कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रही कु0मस्कान तथा उ0प्र0वालीबाल संघ का प्रतिनिधित्व कर रहे फूलचन्द गुप्ता को कु0हिमांशी बेनीवाल ने पुष्प् गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर श्रीमती सविता श्रीवास्तव क्रीडाधिकारी, श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह, सहायक प्रशिक्षक, मनीष कुमार वर्मा, रूप कृष्ण बघेल, श्रीमति सुमन सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, रघुनाथ यादव,आदि उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों से परिचय करते वरिष्ठ खिलाड़ी विजयकुमार। साथ में किरन कश्यप और डा. अशोक रैना।

प्रतियोगिता के पहले दिन दिनांक 07.02.2026 मैचों का विवरण।
प्रतियोगिता में कुल 19 टीमो में 17 मण्डल एवं 01 स्पोर्टस कालेज गोरखपुर एवं 01 छात्रावास अयोध्या की टीम प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन पहला मैच प्रयागराज मण्डल बनाम झांसी मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज मण्डल की टीम 25-15, 25-14 से विजयी रही। दूसरा मैच वराणसी मण्डल बनाम आजमगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमे वाराणसी मण्डल की टीम 25-10, 25-11 से विजयी रही। तीसरा मैच मेरठ मण्डल बनाम अयोध्या मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें अयोध्या मण्डल 25-14, 25-12 से विजयी रही। चैथा मैच बरेल मण्डल बनाम कानपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें कानपुर मण्डल 16-25, 25-23, 25-19 से विजयी रही। पांचवा मैच लखनऊ मण्डल बनाम चित्रकूट मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ मण्डल 25-08, 25-07 से विजयी रही। छठा मैच गोरखपुर मण्डल बनाम मिर्जापुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें गोरखपुर मण्डल 25-20, 25-16 से विजेता रही। सातवां मैच प्रयागराज मण्डल बनाम आगरा मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज मण्डल 25-07, 25-06 से एकतरफा विजेता रहा। आठवां मैच वाराणसी मण्डल बनाम मुरादाबाद मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 25-05, 25-10 से एकतरफा विजेता रहा। नवां मैच अयोध्या मण्डल बनाम झांसी मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें झांसी मण्डल 25-21, 24-26, 25-21 के 03 सेट में 02-01 से विजेता रहा। कार्यक्रम का संचालन- हरदीप सिंह हीरा द्वारा किया गया।
निर्णायकों मेंः- फूलचन्द्र गुप्ता-प्रयागराज, विजय कुमार-आगरा, संतोष पटेल-वाराणसी, निर्भय प्रताप सिंह-झांसी, रामकुमार-बलिया, ओकारेश्वर-जालौन, अखिलेश प्रताप सिंह-कानपुर, ज्ञानेन्द्र कुमार-रायबरेली, दीपिक कुमार-रायबरेली, इरफान मलिक-लखिमपुर, धीरेन्द्र सिंह-कानपुर, राजेन्द्र बहादुर यादव-प्रतापगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *