UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होगा परीक्षाओं का महाकुंभ, योगी सरकार ने कसी कमर; कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे सशस्त्र बल

Career/Jobs

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए योगी सरकार ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 18 फरवरी से शुरू होने जा रही इन परीक्षाओं को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि इस बार भी परीक्षा पूरी तरह ‘नकल विहीन’ और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए।

​दो पालियों में होगी परीक्षा, सीसीटीवी से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। जिसमे प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक। व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

हाईस्कूल की शुरुआत हिंदी के पेपर से होगी। परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के जरिए वेबकास्टिंग से निगरानी की जाएगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: कंट्रोल रूम में पुलिस बल

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार बेहद सख्त है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष उड़न दस्तों (Flying Squads) की तैनाती की गई है। प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम में सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही, सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई (FIR) के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रों के लिए बोर्ड की ‘हेल्पलाइन’ और सलाह

बोर्ड ने छात्रों को तनावमुक्त रहने की सलाह दी है। अंतिम समय में केवल रिवीजन करने और पर्याप्त नींद लेने का सुझाव दिया गया है। किसी भी प्रकार की सहायता या तनाव की स्थिति में छात्र 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 14416 या 800-891-4416 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *