माता अहिल्याबाई होलकर की 299 वीं जयंती पर आयोजित बाइक रैली में केंद्रीय मंत्री ने भाग लिया

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा, 31 मई। माता अहिल्याबाई होलकर की 299 वीं जयंती पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल  ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले पुरानी मंडी चौराहा ताजगंज आगरा स्थित राजमाता अहिल्याबाई होलकर  की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।छलेसर पर यज्ञ में भाग लिया तथा प्रतिमा स्थल से शोभायात्रा का शुभारंभ फीता काट कर किया। सैकड़ों की संख्या में युवा बाइकों पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। मंत्री श्री बघेल  ने भी उनके साथ बाइक चलाकर रैली में सहभागिता की। पीरौठा गाँव में बघेल समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बहुत बड़ी तादाद में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिगम्बर सिंह धाकरे, महावीर सिंह बघेल पूर्व प्रमुख शेर सिंह बघेल पूर्व प्रधान ज़िला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन धनगर ,रोहित चौहान हरीओम बघेल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *