1962 से लंबित 62 वर्ष पुराने विवाद का निर्विवाद समाधान–तहसील प्रशासन सदर का इक़बाल

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 26 अक्टूबर। तहसील सदर आगरा में 1962 से विवादित लगभग 1 किमी लंबे चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाकर मिट्टी के पटाई का कार्य शुरू किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम मनकेड़ा में 62 वर्षों से विवादित होने के कारण पैमाइश न हो पाने वाले चकमार्ग को उपजिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत के निर्देश पर तहसीलदार सदर अबिचल प्रताप सिंह, बीडीओ अकोला बीरेंद्र कुमार द्वारा गाँव में कैम्प करके लेखपाल सतवंत सिंह, लेखपाल राजू तोमर,लेखपाल प्रदीप शर्मा की राजस्व,ब्लॉक व पुलिस विभाग के उपनिरीक्षकों की संयुक्त टीम ने कब्जामुक्त कराकर इतिहास कायम किया और प्रशासन का इक़बाल कायम किया गया।चकमार्ग गाटा संख्या 1534,1576,1684 पर कब्जा हटवाकर तत्काल मिट्टी डालने से ग्रामवासियों ने संतुष्टि व हर्ष व्यक्त किया व प्रशासन का धन्यवाद किया।इसी तरह ग्राम लालऔ में उपजिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत, तहसील अबिचल प्रताप सिंह ने मौके पर रहकर अत्यंत विवादित चकमार्ग 917 का सीमांकन कराकर कब्जामुक्त कराते हुए मिट्टी पटाई का कार्य तत्काल शुरू कराया।

इसी प्रकार नायब तहसीलदार रजनीश रंधावा के नेतृत्व में गढ़ी देवरी में चकमार्ग गाटा संख्या लगभग 10 वर्षों से विवादित 403 व 195 को कब्जामुक्त कराया गया तथा मिट्टी कार्य के लिए ब्लॉक को सुपुर्द किया गया।इसके अतिरिक्त नाली संख्या 196 का सीमांकन कराकर खुदाई के लिए दिया गया।ग्राम इटौरा में चकमार्ग 815 को सीमांकन कर मिट्टी कार्य के लिए ब्लॉक को दिया गया।

ग्राम जगनपुर मुश्तकिल की गाटा संख्या 122/2450 वर्गमीटर की सीलिंग भूमि पर नायब तहसीलदार सुधीर गिरी द्वारा एडीए का बोर्ड लगवाकर कब्जा लिया गया।इसी तरह नायब तहसीलदार के नेतृत्व में लेखपाल राजेश,सुरजन सिंह, सत्यदीप व राजस्व निरीक्षक संजीव के द्वारा पुलिस टीम सिकन्दरा के साथ बाईपुर मुश्तकिल के चकमार्ग गाटा संख्या-1003 को कब्जामुक्त कराया गया व मिट्टी पटाई शुरू कराई गई।

उल्लेखनीय है कि शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी आगरा अरविन्द मल्लपा बंगारी द्वारा समस्त तहसीलों को भूमि विवादों को निपटाने तथा शसकीय भूमियों को कब्जामुक्त कराने के कठोर निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत द्वारा अत्यंत विवादित व पुराने भूमि विवादों का स्वयं व राजस्व टीम के साथ निरीक्षण कर अभियान चलाया जा रहा है।

उपजिलाधिकारी सदर—“शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराना तथा लगातार आ रही शिकायतों वाले पुराने भूमि विवादों की सघन मॉनिटरिंग करके उनका पूर्ण समाधान किया जा रहा है।इसके लिए राजस्व,पुलिस व ब्लॉक व अन्य विभागों की टीम के समन्वित प्रयास से अपेक्षित सफलता भी मिल रही है।मनकेड़ा जैसा 62 वर्ष पुराने विवाद का निर्विवाद समाधान उनमें से एक है।यह अभियान चलता रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *