आगरा के दो पहलवानों चित्रांशु और गामिनी ने जूनियर नेशनल कुश्ती में जीते कांस्य पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा।  छत्तीसगढ़ में 9 से 12 अप्रैल तक हुई जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में आगरा के दो पहलवानों चित्रांशु भगौर और गामिनी चाहर ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की ओर से इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया है। इन दोनों के गुरू नेत्रपाल सिंह और पुष्पेंद्र पाल सिंह व कृष्णा चाहर हैं। ये कुश्ती के गुर पहले एकलव्य स्टेडियम में सीखे हैं। हाल ही में इनको प्रशिक्षण के लिये सोनीपत के अखाड़े में भेजा गया है। चित्रांशु मलपुरा का तथा गामिनी गामरी गांव की रहने वाली है। इनकी जीत पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नीतेश शर्मा, संरक्षक राजकुमार चाहर,  डा. अशोक रैना,  राजीव सोई, राहुल चौधरी, देवेंद्र चाहर, परषोत्तम पहलवान,  रंगलाल गौतम, छवि ज्वैलर्स वाले केशव अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *