आगरा, 1 अप्रैल। माध्यमिक शिक्षा विभाग को दो वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक जयवीर सिंह यादव नगर निगम इंटर कॉलेज व अशोक कुमार बघेल राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज आगरा से 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के खेलकूद प्रतियोगिताओं में आप दोनों की अहम भूमिका होती थी ।मेजर जयवीर सिंह यादव एक लंबे समय तक जिला क्रीड़ा प्रभारी तथा मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी रहे।
इसी प्रकार अशोक कुमार बघेल अभी तक मंडलीय कीड़ा सचिव थे। आप दोनों की देखरेख में जनपदीय मंडलीय खेल गतिविधियां प्रदेशीय आयाम तक पहुंची । माध्यमिक विद्यालय खेलकूद के बढ़ावे में इनकी अहम भूमिका रही ।आप दोनों की कमी माध्यमिक शिक्षा विभाग को चलती रहेगी ।जिला व्यायाम शिक्षक संघ ने एक बैठक आयोजित की जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दोनों व्यायाम शिक्षकों का विशाल विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष हरपाल सिंह चाहर, मंत्री राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता उपाध्यक्ष संजय नेहरू, रवि प्रकाश, अनिल कुमार, पंकज कश्यप, पंकज शर्मा, सौरभ सिंह दिग्विजय सिंह, विजेंद्र सिंह सोलंकी, कप्तान सिंह चाहर, जय सिंह चाहर आदि थे। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता के पी सिंह यादव ने किया।