अयोध्या कुंज स्थित अयोध्यानाथ श्री राम मंदिर में तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्साहपूर्वक मनाया

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा। अयोध्या कुंज स्थित अयोध्यानाथ श्री राम मंदिर में तुलसी-शालिग्राम विवाह बड़े उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र की समस्त महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी।

पंडित पवन शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पूजन कराकर शालिग्राम तुलसी विवाह संपन्न कराया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और सभी क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि व मंगलकामना की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर इंद्रा पचौरी, कमलेश, रूपम कुशवाह, कल्पना शर्मा , इंदु गोयल, नीलम की मम्मी, गुड़िया बंसल, मालती, गीता बंसल एवं समस्त महिला मंडल उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *