आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दिनाँक 04 से 06 अगस्त, 2026 तक प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी एवं जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में किया जा रहा है। उपरोक्त प्रदेशीय कबड्डी एवं जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉक 31 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनॉक 01 अगस्त, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 31.12.2026 को 25 वर्ष से अधिक न हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
महिला कबड्डी एवं जिमनास्टिक चयन / ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक महिला खिलाड़ी दिनॉक 31 जुलाई एवं 01 अगस्त 2026 को प्रातः 11.00 बजे अपने आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर राजेश यादव एवं श्रीमती विजयालक्ष्मी सिंह, सहायक प्रशिक्षक से सम्पर्क करें। यह जानकारी क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।


