गाड़ी संख्या 09189/09190 मुंबई सेंट्रल – कटिहार- मुंबई सेंट्रल ट्रेन के दो फेरे निरस्त

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल से होकर चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों के एक-एक फेरे एवं एक स्पेशल ट्रेन के दो फेरे माह सितम्बर-24 में अपरिहार्य कारणों से निरस्त किए गए है।जिसका विवरण निम्नानुसार है-

1.गाड़ी संख्या 09189/09190 मुंबई सेंट्रल – कटिहार- मुंबई सेंट्रल

स्पेशल गाड़ी संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल से कटिहार अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 07.09.24 और 14.09.24 को संचालित होने वाले फेरे निरस्त रहेंगे l इसी प्रकार स्पेशल गाड़ी संख्या 09190 कटिहार से मुंबई सेंट्रल अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 10.09.24 और 17.09.24 को निरस्त रहेगी।

2.गाड़ी संख्या 09075/09076 मुम्बई सेंट्रल – काठगोदाम – मुम्बई सेंट्रल

स्पेशल गाड़ी संख्या 09075 मुम्बई सेंट्रल – काठगोदाम स्पेशल 11.09.2024 को मुम्बई सेंट्रल से चलने वाली एवं गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम मुम्बई सेंट्रल स्पेशल 12.09.2024 को काठगोदाम से संचालित होने वाले फेरे निरस्त रहेंगे

3.गाड़ी संख्या 09185/09186 मुम्बई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेंट्रल

स्पेशल गाड़ी संख्या 09185 मुम्बई सेंट्रल- कानपुर अनवरगंज स्पेशल 15.09.2024 को मुम्बई सेंट्रल से चलने वाली एवं गाड़ी संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज मुम्बई सेंट्रल स्पेशल 16.09.2024 को कानपुर अनवरगंज से संचालित होने वाले फेरे निरस्त रहेंगेl इस ट्रेनों की अद्यतन जानकारी के लिए यात्री कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *