
आगरा। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल द्वारा आज दिनाकं- 18.11.2025 को नशा मुक्त भारत अभियान की 5 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मण्डल कार्यालय के प्रागंण में प्रातः नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) की सभी अधिकारियो/ कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराईl जिसमें नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ:- युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं और युवाओं की शक्ति का समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए, यह बहुत ज़रूरी है कि ज़्यादा से ज़्यादा युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए, आज हम नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एकजुट होकर यह संकल्प लेते हैं कि न केवल समाज, परिवार, मित्र, बल्कि हम स्वयं भी नशा मुक्त होंगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए।तो आइए हम सब मिलकर अपने ज़िले / राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लें।
” मैं संकल्प लेता/लेती हूँ, कि मैं अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए अपनी पूरी क्षमता से हर संभव प्रयास करूँगा / करूँगी।” इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि नशा समाज और व्यक्ति दोनों के लिए एक गंभीर चुनौती है। इससे न केवल स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशा-मुक्त रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के साथ मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l


