हीटवेव से बचाव को निगम ने सड़कों पर उतारे वाटर स्प्रिंकलर

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 18 मई। प्रदेश में चल रही हीटवेव से लोगों के साथ ही पेड़ पौधों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम ने सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर उतार दिये हैं। नगर निगम की दर्जनभर से अधिक गाड़ियां रोजाना सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर निगम नगर निगम द्वारा शहर के पांच स्थानों पर शीतल जल के प्याऊ लगाए जाएंगे और निगम कर्मचारियों को ओआरएस के पैकेट दिए जाएंगे ।
ताजगंज जोन के जेडएसओ महेश चंद ने बताया कि निगम के वाटर स्प्रिंकलर सुबह के समय सड़क के दोनों ओर निगम द्वारा लगाये और डिवाइडरों के बीच खड़े पेड़ पौधों में पानी लगा रहे हैं। वहीं शाम चार बजे से रात नौ बजे तक सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के निर्देश के बाद पानी छिड़काव के लिए कर्मचारियों के रोस्टर बना कर उनकी डयूटी लगाई गयी हैं। निगम ने शहर के सौंदर्यीकरण और हराभरा रखने के लिए फतेहाबाद रोड़, जमुना किनारा रो़ड,भगवान टाकीज से प्रतापपुरा चौराहा तक एमजीरोड, सर्किट हाउस रोड,खंदारी आदि इलाकों में पेड़ पौधे लगाये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *