भारत रत्न अटल जी के नाम पर होगा बाह रेलवे स्टेशन का नाम, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, शमसाबाद के लिए धनराशि स्वीकृत
250 करोड़ में फतेहाबाद, बाह, जाजऊ रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ेंगी
आगरा। भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा अमृत भारत स्टेशन स्कीम 2023 का आरंभ रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने हेतु किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के 1000 से ज्यादा महत्वपूर्ण और छोटे रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसमें फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी, अछनेरा एवं शमसाबाद रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय बनाए जाएंगे। इनके लिए 250 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अन्य स्टेशनों पर नए कार्य स्वीकृत किए गए हैं। कुल मिलाकर 500 करोड़ रुपये के कार्य फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में होंगे। अधिकांश कार्य 2024 में पूरे हो जाएंगे। यह जानकारी फतेहपुर सीकरी से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने दी।
उन्होंने बताया कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से व्यक्तिगत भेंट में बाह रेलवे स्टेशन का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का आग्रह किया गया। रेल मंत्री ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी है। जल्दी ही आदेश जारी होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय बनने से न केवल आवागमन में सुविधा होगी बल्कि व्यापारियों को भारी लाभ मिलेगा। फतेहपुर सीकरी, अछनेरा एवं शमसाबाद और आसपास के व्यापारियों की आगरा पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। जब रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय बनेगा तो यहां से गुजरने वाली ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में पहली बार रेलवे इतने व्यापक स्तर पर काम कर रहा है।
श्री चाहर ने आज रेलवे अपर मंडल रेल प्रबंधक असद सईद, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जन संपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह और वाणिज्य निरीक्षक नितेन्द्र कुमार के साथ बैठक की। उनसे फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी। सांसद ने निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण होने चाहिए। गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
रेलवे स्टेशनों पर नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए अनेक कार्य प्रस्तावित हैं। कई कार्यों का विवरण मिलना शेष है। कुल मिलाकर 500 करोड़ रुपये रेलवे व्यय करेगा। उन्होंने इन कार्यों का प्रस्ताव भेजा था। उनके प्रस्तावों को स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार है।फतेहपुर सीकरी एवं अछनेरा स्टेशनों पर 10 यूनिट टाइप 02 क्वार्टर के निर्माण हेतु रू 1.10 करोड़ स्वीकृत किये गये हैं। फतेहाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊंचाई एवं लम्बाई बढ़ाने हेतु रू 2 करोड स्वीकृत किये गये है। भांड़ई- इटावा खंड पर स्थित स्टेशनों पर समुचित पेयजल व्यवस्था हेतु रुपये 30 लाख खर्च हेतु स्वीकृत किये गये है। जाजऊ, शमसाबाद, फतेहाबाद एवं बाह स्टेशन के रेलवे कॉलोनी के एप्रोच रोड के सुधार हेतु रुपये 1 करोड़ स्वीकृत किये गये हैं।
करौधना कलां से भांडई रेलवे स्टेशन के मध्य प्लाई ओवर का निमार्ण कराया जायेगा, जिससे इटावा की तरफ से आने वाली गाड़ियों को प्राप्त करने में मेन लाइन ब्लॉक नहीं होगा। इसके लिए रुपये 250 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में खर्च हेतु रुपये 1 करोड़ आवंटित किये गये।
स्वीकृत कार्य
1. मानसिंह का पुरा हॉल्ट स्टेशन को स्टेशन के रूप में परिवर्तित करने का कार्य स्वीकृत, लागत 25.82 करोड़ रुपये।
2. मथुरा-अछनेरा खंड से भरतपुर की ओर बाईपास बनाने का कार्य स्वीकृत, लागत 11 करोड़ रुपये।
3. पथौली व मिढ़ाकुर स्टेशनों पर द्वितीय प्लेटफार्म एवं फूट ओवर ब्रिज बनाने का कार्य स्वीकृत, लागत 14
करोड़ रुपये।
4. शमसाबाद फतेहाबाद एवं बिचपुरी स्टेशनों पर प्लेटफार्म की ऊंचाई एवं लम्बाई बढाने का कार्य स्वीकृत, लागत 720 करोड़ रुपये।
5. औलेंडा हॉल्ट स्टेशन पर हाई लेवल प्लेटफार्म का कार्य स्वीकृत, लागत 12 करोड़ रुपये।
6. फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, बिचपुरी एवं रायना स्टेशनों पर 22 टाइप 02 क्वार्टर के निर्माण का कार्य स्वीकृत,
लागत 3.92 करोड़ रुपये।
7. जाजऊ, शमसाबाद फतेहाबाद एवं बाह स्टेशनों पर रेलवे कॉलोनी के एप्रोच रोड के सुधार का कार्य स्वीकृत, लागत 0.77 करोड़ रुपयेष
8. करौधना कलां से भांड़ई के मध्य रेल फ्लाई ओवर का निमार्ण कार्य स्वीकृत, लागत 188.21 करोड़ रुपये
प्रस्तावित कार्य
1. भदरौली हॉल्ट स्टेशन को स्टेशन के रूप में परिवर्तित किये जाने का कार्य स्वीकृत, लागत रु 33.42 करोड़
2. शमसाबाद व फतेहाबाद स्टेशनों पर अतिरिक्त लूप लाइन का प्रावधान स्वीकृत, लागत रु 17.70 करोड़
3. भांड़ई-इटावा, ईदगाह बयाना / बांदीकुई खंड पर यात्रियों के पेयजल हेतु बोरबेव एवं ओवर हेड टैंक बनाये
जाने का कार्य स्वीकृत, लागत रु 8.50 करोड़ |
4. अछनेरा स्टेशन पर स्थित रेलवे हॉस्पिटल के सुधार का कार्य स्वीकृत, लागत रु 1.05 करोड़।