आगरा। टीसा के मैदान पर खेले जा रहे अमर शहीद राधेश्याम यादव स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए दो मुकाबले में K CI panther और atulya voyages ने अपने मुकाबले जीते। आयोजन सचिव मनोज कुशवाह ने बताया कि मैच का टॉस atulya voyages की कप्तान रेखा राजपूत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अतुल्य voyages ने निर्धारित 30 के मुकाबले में 253 run ka स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कात्यानी ने 72 राम कुशवाहा 43 Rekha राजपूत 49 सोनिया 27 चंचल 22 run ka योगदान दिया।
CSF sports की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोनम यादव ने दो , मंदाकिनी ने 2 विकेट प्राप्त किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी C S f. sports की टीम निर्धारित overs में 164; run बना सकी। टीम के लिए सोनम यादव ने 56, पूजा यादव 34 और नीतू ने 24 रनों का योगदान दिया। अतुल्य की ओर से गेंदबाजी करते हुए rama कुशवाहा 1. सिमरन लोधी एक काव्या ने एक सुरक्षा और सिमरन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के लिए rama kushwaha को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
एक अन्य मुकाबले में KCI panther न सुख जीवन स्पोर्ट्स अकैडमी को 218 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए KCI panther ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया टीम के लिए राधिका ने 160, शशि माथुर 63 प्रियंका लूथरा 79 श्रेया यादव ने 35 रनों का योगदान दिया। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सृष्टि ने दो विकेट और अंजू ने एक विकेट प्राप्त किया।
विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 131 रनों पर ही सिमट गई। टीम के लिए यशिका ने 42 भारतीय उपाध्याय ने 43 और सोनी राजपूत ने 23 रनों का योगदान दिया।
k c i panther की ओर से गेंदबाजी करते हुए ग्रेसी ने चार पावनी को 2 प्रियंका लूथरा 1 सुप्रिया ने 1 श्रेया यादव ने एक विकेट प्राप्त किया।
शानदार प्रदर्शन के लिए राधिका को player ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
मेच से पूर्व खिलाड़ियों से पी एल पैलेस की जनरल मैनेजर kalyani dager ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्रिकेट प्रशासक बल्देव भटनागर ने पुरस्कृत किया। इस दौरान अवधेश यादव, अमित यादव, अतुल राठौर, श्याम यादव मौजूद रहे। कमेंटेटर देव पांडे, अंपायर रोहित लोधी व आशीष कुमार थे। सोमवार को अतुल्य वॉयजेज और KSI panther के मध्य final मैच 6 बजे शुरू होगा।


