स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप की टीम का ईदगाह रेलवे स्टेशन की साफ़-सफाई उच्च स्तरीय बनाये रखने हेतु विशेष जोर

Press Release दिल्ली/ NCR

आगरा, 28 मई।  ईदगाह रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में आज स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम के द्वारा स्टेशन के एक सिरे से दूसरे सिरे तक निरीक्षण किया | जिसमें नवनिर्मित बिल्डिंग,खानपान सेवा,पेय जल,यात्रियों के बैठने की सुविधा, स्टेशन साफ सफाई का गहन निरीक्षण किया गया। यात्री सुविधाओं के रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाने हेतु मंडल के अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर कार्यरत निरीक्षक एवं पर्यवेक्षकों को काउंसिल किया गया व स्टेशन की साफ़-सफाई उच्च स्तरीय बनाये रखने हेतु विशेष जोर दिया गया | गौरतलब है कि हर तीन माह में एसआईजी टीम द्वारा स्टेशन का निरीक्षण किया जाता है। स्टेशन में जो भी कमियां और जरूरत है उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाते है| जिससे यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा सके तथा उन्हें कम से कम असुविधायों का सामना करना पड़े |
इस निरीक्षण के दौरान  बी एस चौहान मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा,डॉ सपना यादव मंडल चिकित्सा अधिकारी आगरा,  पी सी अग्रवाल सहायक मंडल विधुत अभियंता आगरा , मुकेश मीणा सहायक संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर आगरा, जितेंद्र कुमार सहायक मंडल इंजिनियर आगरा,  टी के अग्निहोत्री सहायक सुरक्षा आयुक्त व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *