खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ.प्र. लखनऊ की टीम द्वारा जनपद आगरा में की गई छापेमारी, गोदाम किए सील, जांच के दिए निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा. 23.02.2026/प्रदेश में फिजीशियन सैम्पल एवं अवैध औषधियों के क्रय-विक्रय, भण्डारण व वितरण पर प्रभावी रोकथाम के लिये दिनांक 22.02.2026 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, के मुख्यालय स्तर से गठित टीम द्वारा जनपद आगरा स्थित कई मेडिकल प्रतिष्ठानों की जाँच की गयी।
कार्यवाही के दौरान जुबैर निवासी, हींग गली, फव्वारा नाम के व्यक्ति के निवास स्थान से फोराकोर्ट इनहेलर दवा के 8000 प्रिंटेड लेबल बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल नकली दवा बनाने मे किया जाना संभावित है।

कमला मार्केट, फव्वारा के कॉमन कॉरिडर से लावारिस अवस्था में spasmoproxivon (ट्रामाडॉल) कैप्सूल व भारी मात्रा में फिजीशियन सैम्पल बरामद हुए, जिनमें से 5 औषधियों का नमूने संग्रहीत किया गया तथा शेष स्टॉक को अभिरक्षा में लिया गया। मेसर्स विश्वनाथ फार्मा की जाँच के दौरान प्रतिष्ठान में फर्म के औषधि विक्रय के सापेक्ष 7.40 लाख रुपये की नकदी पाई गई, जो फर्म की औसतन विक्रय के सापेक्ष अधिक है, जिसकी जांच औषधियों के क्रय विक्रय से मिलान करते हुए की जाएगी। भगवती ड्रग सेन्टर और तनु मेडिकल एजेंसी में स्टॉक और लेजर रिकॉर्ड में विसंगतियाँ पायी गयी तथा तनु मेडिकल एजेंसी में फिजीशियन सैम्पल पाए गए, जिनका नमूना जाँच एवं विश्लेषण हेतु संकलित किया गया, दुकान बंद पाये जाने के कारण दो गोदामें को सील किया गया, जिनकी जाँच की जायेगी।

उपरोक्त की गयी समस्त जाँचों में लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के सम्बन्ध में औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) के स्तर से नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *