आगरा में गूँजा हिंदू राष्ट्र का संकल्प: मनकामेश्वर मंदिर के पास विराट हिंदू महासम्मेलन, धर्माचार्यों ने की एकजुटता की अपील

Press Release

आगरा। ताजनगरी के ऐतिहासिक मनकामेश्वर मंदिर के पीछे सोमवार को ‘विराट हिंदू महासम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि जुटे। कार्यक्रम के दौरान सनातन संस्कृति की रक्षा और हिंदू राष्ट्र के संकल्प पर विशेष जोर दिया गया।

​सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ आगाज़

कार्यक्रम की शुरुआत महंत योगेश पुरी, प्रकाश साहू और डॉ. रेणुका डंग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद नन्हीं बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और भारत माता की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​गौ-सेवकों का सम्मान और धार्मिक आह्वान

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण गौ-माता का पूजन रहा। इस अवसर पर आगरा की विभिन्न गौशालाओं के संचालकों और गौ-सेवकों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता महंत गंगाधर पाठक (राम जन्मभूमि शिलान्यास से जुड़े) ने समाज को अपनी जड़ों की ओर लौटने का संदेश दिया। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा, “समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और धार्मिक मूल्यों को पुनर्जीवित कर उन्हें और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। मात्र सम्मेलन आयोजित करना काफी नहीं है, इन आयोजनों का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब हम पूरी निष्ठा के साथ भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने का संकल्प लेंगे।” उन्होंने उपस्थित जनसमूह से संगठित रहने और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक होने की अपील की।

मनकामेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत योगेश पुरी ने सनातन धर्म की निरंतरता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “हमारी सनातन परंपरा और संस्कृति ही हमारी पहचान है। इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए समाज की अटूट एकजुटता अनिवार्य है। आज के युग में युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है; उन्हें तकनीक के साथ-साथ अपनी धर्म-संस्कृति से जुड़ना होगा, तभी हम एक सशक्त भविष्य की नींव रख पाएंगे।

नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए ​डॉ. रेणुका डंग कहा, “किसी भी धार्मिक या सामाजिक क्रांति की सफलता महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरी है। आज खुशी की बात है कि महिलाएं घर की चौखट से निकलकर धर्म और समाज की रक्षा के लिए आगे आ रही हैं। यह बढ़ती भागीदारी एक उज्ज्वल और सकारात्मक समाज का संकेत है।”

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से पंकज जैन, अमर गुप्ता, मनीष अग्रवाल, नितिन बंसल, आशीष जैन, अभिषेक झा, पंकज चौरसिया, राकेश जैन, अनुराग चतुर्वेदी, रवि माथुर, अनुज शर्मा, प्रमोद गुप्ता, दीपक खरे, संजय वरदान, अभिषेक गुप्ता, आदेश सिंघल, धीरज जैन, पंकज मिश्रा, मोंटी गुप्ता, निशांत पाठक, ज्योति बंसल, सरोज शर्मा और प्राची चौरसिया मौजूद रहे।

सामूहिक संकल्प और राष्ट्र वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन ने आगरा के हिंदू समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है।

रिपोर्टर-शीतल सिंह माया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *