आगरा, 3 अक्टूबर।आगामीपांच अक्टूबर को गोयल स्टील धनौली से सायं साढ़े पांच बजे शोभायात्रा शुरू होकर अर्जुननगर के निकट श्रीरामशांति सेवा सदन सोना नगर तक पहुंचेगी। इस क्षेत्र में यह शोभायात्रा विगत कई वर्षों से निकाली जा रही है। लेकिन इस बार और जोर-शोर से निकाली जा रही है। इसकी तैयारियां काफी दिनों से चल रही हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये गये हैं। आयोजको के अनुसार शोभायात्रा में लगभग 25 झांकियां तथा चार-पांच बैंडबाजे होंगे। शोभायात्रा का स्वागत विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, सांसद राजकुमार चाहर द्वारा किया जाएगा।
इनके अलावा केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी आयोजन में शामिल होने की मंजूरी दी है। शोभायात्रा के अध्यक्ष अक्षय तायल, महामंत्री अखिलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरेश गोयल हैं। महाराजा अग्रसेन के स्वरूप डीके गोयल बने हैं। महारानी माधवी का स्वरूप श्रीमती पूनम गोयल बनी हैं। उन्होंने सभी लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।