नगर निगम ने पकड़ी बिना अनुमति पानी का प्रचार कर रही मेटाडोर

Press Release उत्तर प्रदेश

—– बेलनगंज क्षेत्र में पकड़ी गई रिलायंस पानी की प्रचार वाहन
—- अनुमति न होने पर की गई कार्रवाई, लगेगा जुर्माना

आगरा। नगर निगम की विज्ञापन शाखा ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बेलनगंज क्षेत्र से बिना अनुमति विज्ञापन कर रही एक मेटाडोर को जब्त कर लिया। यह वाहन रिलायंस कंपनी के “इंडीपेंडेंट” ब्रांड के पानी का प्रचार कर रहा था, लेकिन वाहन चालक के पास नगर निगम का कोई अनुमति पत्र नहीं था।

जैसे ही नगर निगम को इसकी सूचना मिली, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से वाहन को जब्त कर नगर निगम मुख्यालय परिसर में खड़ा करा दिया गया। वाहन पर लगे प्रचार सामग्री और माइक सिस्टम को भी चेक किया गया।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कोई भी प्रचार या विज्ञापन बिना पूर्व अनुमति के नहीं किया जा सकता। विज्ञापन से जुड़ी आय नगर निगम के राजस्व का अहम स्रोत होती है और बिना अनुमति प्रचार करना नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर हमारी कड़ी नजर है। बिना अनुमति प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमानुसार जब तक जुर्माना नहीं भरा जाएगा, तब तक वाहन को छोड़ा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *