जिला प्रशासन के साथ बैठक बेनतीजा, किसान कलक्ट्रेट में ही अनशन पर बैठे

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा, 5 जून। इनर रिंग रोड तृतीय चरण को लेकर किसानों और जिलाप्रशासन के साथ बैठक में कोई नतीजा न निकलने पर आज किसान कलक्ट्रेट में  भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इससंबंध में आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ बैठक कलक्ट्रेट में की गयी थी। जिसमें कोई भी सार्थक नतीजा नहीं निकला औऱ बैठक बेनतीजा रही। इसके पश्चात किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने भूखहड़ताल का ऐलान कर दिया है।
किसानों का कहना है कि जब अधिग्रहित जमीन में रोड का निर्माण नहीं किया जा रहा है तो हमारी जमीनों को वापिस कर दिया जाय। किसानों ने कहा है कि हम लोग तभी धरना प्रदर्शन से हटेंगे जब तक हमारी जमीन वापसी का आदेश जारी किया जाएगा ।तब तक हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।किसान जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से श्याम सिंह चाहर, सोमबीर यादव, मुकेश पाठक ,अंशुमान ठाकुर, लाखन सिंह त्यागी, नागेंद्र सिंह फौजी , नरेन्द्र चाहर, महताब सिंह चाहर, दुर्गा प्रसाद, रामपाल सिंह चाहर, वेद प्रकाश, बिशम्बर सिंह उदयवीर सिंह कुशवाह फौजदार, लाखन सिंह, दाताराम, मनोज शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, प्रमोद शुक्ला विनोद शुक्ला, रामगोपाल शर्मा, महेश फौजदार, रामू चौधरी, पंकज कुमार, चंद्रकांत देव प्रकाश आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *