आगरा , 25 सितंबर। सिंधी समाज के लोगों ने बुधवार को सगडा पर्व मनाया। पर्व के दौरान पूजा अर्चना महंत बंटी महाराज के सानिध्य में संपन्न की। पूजा अर्चना कर हाथों में बंधी सगड़ा की गांठें खोलने के साथ ही माता महालक्ष्मी से सुख समृद्धि की कामना की। सिंधी सेंट्रल पंचायत के मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी के अनुसार पर्व 16 दिनों तक चलता है। समाज के लोग धागों में गांठ लगाकर मन्नत मांगते हैं। 16वें दिन पूजा अर्चना कर धागे को खोला जाता है। पूजा के दौरान 16 दिनों तक महिलाएं अपने परिवार के साथ सगड़ा आटे के दीपक में दीप प्रज्जवलित कर माता महालक्ष्मी की कथा का श्रवण करती हैं।
मन्नत की गांठ का एक विशेष महत्व होता है। जो कि माता महालक्ष्मी के प्रति श्रद्धा का परिचायक है। – महंत बंटी महाराज
इस पर्व में 16 कच्चे धागों से 16 गांठें हल्दी में डुबोकर कलाई में बांधी जाती हैं। जो कि परिवार और समाज की एकजुटता का परिचायक हैं।– चंद्र प्रकाश सोनी, अध्यक्ष सिंधी सेंट्रल पंचायत
इन गांठों को बांधने के बाद मन के अंदर एक आत्मविश्वास जाग्रत होता है और धन की देवी का आर्शीवाद प्राप्त होता है। – मेघराज दियालानी, मीडिया प्रभारी सिंधी सेंट्रल पंचायत
16 दिनों का यह पर्व श्रद्धा का पर्व है। इसके करने से दरिद्रता दूर होती है और माता महालक्ष्मी का आर्शीवाद बना रहता है। – किशोर बुधरानी