उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री बटेश्वरनाथ का ऐतिहासिक मेला 18 अक्टूबर से 09 नवम्बर 2025 तक भव्य, दिव्य व आलौकिक स्वरूप में होगा आयोजित

Press Release उत्तर प्रदेश
मेले में 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी की जायेंगी आयोजित
आगरा-06.10.2025/अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उमेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थान श्री बटेश्वरनाथ का मेला दिनाँक 18 अक्टूबर से 09 नवम्बर, 2025 तक जिला पंचायत के प्रबन्ध में आयोजित किया जा रहा है। मेला श्री बटेश्वरनाथ जिला आगरा के बाह तहसील के अन्तर्गत बड़े धूमधाम, धार्मिक गरिमा एवं सांस्कृतिक विविधताओं के साथ आयोजित होगा। तदोपरान्त कार्तिक पूर्णिमा पर मेले में भारी संख्या में देश के कोने-कोने से ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वरनाथ के दर्शन करने एवं यमुना तट पर स्नान करने हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु, व्यापारी और पर्यटक लाखों की संख्या में तीर्थ यात्रीगण आते है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व दिनांक 05 नवम्बर 2025 का है।
इस मेले में 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ दीपोत्सव, यमुना आरती, रामलीला, रासलीला, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, लोक गीत-नृत्य, मयूर नृत्य, मैराथन, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट टूर्नामेंट, दंगल जैसी कई प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *